logo

पाकुड़ में बोले सीएम हेमंत : संथाल की पावन धऱती को झारखंड से अलग करना चाहती है बीजेपी  

cmpakud.jpg

पाकुड़ 

सीएम हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समारोह में कहा कि संथाल की महान पावन धरा को बीजेपी झारखंड से अलग करना चाहती है। लेकिन उनका यह सपना हम कभी पूरा नहीं होने देंगे। सीएम ने कहा, आज संथाल की पावन धरा से इस विघटनकारी राजनीति के ख़िलाफ़ झारखंड की सभी बहनों को एक सूत्र में पिरोते हुए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की।  संथाल से शुरू हुई यह योजना हमारे महान राज्य की सभी बहनों की सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


उन्होंने आगे कहा, पाकुड़ ज़िले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) कार्यक्रम में बहनों को सम्मान राशि वितरित करने का परम सौभाग्य मिला। इस ऐतिहासिक योजना के शुभारंभ के अवसर पर राज्य की मेरी लाखों बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।


 

Tags - Hemant sorenbjpJharkhand News