logo

प्रदेश के सभी 513 सांगठनिक मंडलों में भाजपा मनायेगी योग दिवस, वसुधैव कुटुंबकम् होगा थीम

WhatsApp_Image_2023-06-20_at_7_39_09_PM_(1).jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल  योग दिवस अब जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। हर व्यक्ति योग से जुड़कर निरोग और स्वस्थ रहना चाहता है। इस वर्ष के अंतर राष्ट्रीय योग दिवस  का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुंबकम् ने विश्व समुदाय को दुनिया की भलाई के लिए सोचने को प्रेरित किया है।

मंडलों में भाजपा मनायेगी योग दिवस
बुधवार को योग दिवस पर प्रदेश के सभी 513 सांगठनिक मंडलों में भाजपा ने योग दिवस मनाने का संकल्प लिया है। जिसका थीम वसुधैव कुटुंबकम् होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह हरमू स्थित पटेल पार्क में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गिरिडीह में बाबूलाल करेंगे योग
भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के माउरी भवन में कार्यकर्ताओं के साथ योग करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जमशेदपुर के भालूबासा स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,मंडल के पदाधिकारी , कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N