logo

25 फरवरी से 5 मार्च तक बीजेपी चलायेगी लाभार्थी संपर्क अभियान, कार्यशाला में बताई रूपरेखा

BJP_12.jpeg

रांची 

25 फरवरी से 5 मार्च तक बीजेपी (BJP) लाभार्थी संपर्क अभियान चलायेगी। इसे लेकर आज कार्यशाला का आयोजन कर इसकी रूपरेखा बताई गयी। पार्टी का लक्ष्य अभियान के जरिये झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के घर तक पहुंचना है। राज्य स्तरीय कार्यशाला में विषय प्रवेश अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कराया। संचालन सह संयोजक सत्यनारायण सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक शोभा यादव ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ लुइस मरांडी, आरती कुजूर, बारी मुर्मू, विनय चौबे और केके गुप्ता ने किया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित सभी लोकसभा क्षेत्र के अभियान संयोजक, सह संयोजक और कलस्टर प्रभारी शामिल हुए।


मरांडी ने गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां 

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव,गरीब , किसान मजदूर, महिला आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। कहा कि शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ होगा। अभियान के प्रदेश प्रभारी एवम सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने संपूर्णता में कार्य किए हैं। सबका साथ, सबका विकास संकल्प के साथ आम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव भी पुनर्स्थापित हुआ है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है। कहा कि हमें अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है।

अमर कुमार बाउरी ने क्या कहा 

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पूरे देश में मोदी हैं तो मुमकिन है की लहर चल रही है। यह लहर सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सर्व समावेशी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, सामान्य, महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी वर्गों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया है। कहा कि मोदी सरकार ने अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि देश भर में 7 करोड़ लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने का यह अभियान है। जिसमे झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र एवम मंडल स्तर पर अभियान के संयोजक एवम सह संयोजक बनाए जायेंगे। अभियान में लाभार्थियों से मिस्ड कॉल से समर्थन देने का आग्रह किया गया है।