logo

बाबूलाल और अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में अमृत वाटिका के लिए मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना हुए BJP कार्यकर्ता

DELHI.jpg

रांची 
आजादी के अमृत वर्ष में नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड के गांव-गांव से 3120 अमृत कलश में पवित्र मिट्टी संग्रहित की गयी है। इस पवित्र मिट्टी को आज रांची स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

641 स्वयंसेवक भी नई दिल्ली रवाना हुए
अमृत कलश के साथ 641 स्वयंसेवक नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अमृत वाटिका का निर्माण भारत की राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक होगा। कहा कि भारत के गांव-गांव की मिट्टी अमृत वाटिका को अमरता प्रदान करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। कहा कि अमृत काल आत्म निर्भर भारत का काल है। 

दिल्ली जाने वाले स्वयंसेवकों के नाम 
दिल्ली जाने वाले स्वयंसेवकों की समन्वय टोली में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, बबन गुप्ता, सूरज गुप्ता, भरत यादव, महादेव दुबे, मनीर उरांव, गुंजन यादव, केके गुप्ता, अमृत पांडेय, अशोक शर्मा, संजय चौधरी, अनिल सिंह, चंदन गुप्ता के नाम हैं। बता दें कि दिल्ली जाने के लिए जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवम सभी प्रखंडों से दो दो कार्यकर्ता को दल में शामिल किया गया था। इनके अलावे इस अवसर पर काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, संजय जायसवाल, राजीव रंजन मिश्र, शोभा यादव, राकेश भास्कर, रमेश सिंह, कृपा शंकर सिंह, ललित ओझा, अनिता वर्मा, मुनचुन राय, नीरज सिंह,बलराम सिंह, जीतेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।