logo

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, जन-जन तक पहुंचाएगी मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

bjpbikerallyranchi2023-07-22_at_12_25_13_PM1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
देश की सत्ता में भाजपा ने नौ साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. जिसके मद्देनजर देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को विभिन्न प्रकार से देश की जनता को बताने का काम कर रही है. इसी कड़ी में रांची जिला के भाजपा युवा मोर्चा के हरमू मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला के अलग-अलग हिस्सों में जा कर मोदी सरकार के उपलब्धियों को बताने को लेकर शनिवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली।

कोरोना काल में मुफ्त टीकाकरण सबसे बड़ी उपलब्धि- सूर्य प्रभात

रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने कहा नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर हमलोगों ने बाइक रैली का आयोजन किया है. कहा की कोरोना काल में जिस प्रकार मुफ्त टीकाकरण कराया गया यह मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों में सबसे बड़ी उपलब्धि है. वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा की नौ साल की उपलब्धियों को जनता को बताना यह हम भाजपाइयों का काम है और इसे लेकर लोगों में उत्साह भी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N