logo

एक जुलाई को होगी भाजपा की प्रमंडलीय बैठक, बाबूलाल दुमका में तो दीपक हजारीबाग में रहेंगे 

2023-06-30_at_8_22_55_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

एक जुलाई को प्रदेश भाजपा द्वारा प्रमंडल स्तर पर सांगठनिक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें उस प्रमंडल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2019 के प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

11 बजे से सभी प्रमंडल में होगी बैठक 
प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक हजारीबाग में होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, संथाल परगना की बैठक दुमका में आयोजित है. जिसमें नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, दक्षिणी छोटानागपुर की बैठक रांची में आयोजित है जिसे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पलामू प्रमंडल की बैठक मेदनीनगर में जिसमे प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू और कोल्हान प्रमंडल की बैठक जमशेदपुर में आयोजित है जिसे प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय संबोधित करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N