logo

गढ़वा : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया छठ घाट सफाई अभियान, मांस-मदिरा दुकान बंद रखने की मांग

bjuuu.jpg

गढ़वाः
भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में गढ़वा के नवादा में छठ घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। रितेश चौबे ने कहा कि छठ महापर्व हिन्दूओं के लिए आस्था का पर्व है। भाजयुमो द्वारा गढ़वा जिले के सभी मंडल स्तर पर नदी, तालाब का साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा यह अभियान 28 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पर्व शुद्धता से मनाए जाने वाला महापर्व है यही एक ऐसा पर्व है जिसमें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व दुनिया को एक बड़ा संदेश देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं ।


मांस-मदिरा की दुकाम पर लगे रोक 
भाजयुमो कार्यकर्ता छठ घाट की साफ सफाई सहित अन्य कई तरह से छठ व्रतियों का सहयोग करने में पीछे नहीं रहते हैं।  इस कार्यक्रम में समाज के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अभियान कार्यक्रम को लेकर मंडल से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता घाट पर छठ व्रतियों को किसी तरह का परेशानी नहीं हो इसके लिए कार्यकर्ता छठ घाट पर सहयोग के लिए रहेंगे। उन्होंने गढ़वा उपायुक्त से मांग किया है कि छठ पर्व के दौरान गढ़वा जिला भर में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। छठ पूजा के दौरान व्रतधारी को मांस मदिरा की दुकान खोलने पर पूजा में बाधा उत्पन्न होती है । 


ये सभी रहे मौजूद 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय मनीष कुमार गुप्ता धनंजय विश्वकर्मा आशुतोष जायसवाल बिक्की गुप्ता श्रेष्ठ राज अनील जायसवाल संजीत जायसवाल कंप्यूटर विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।