logo

गुमला के सभी प्रखंडों में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने नागरिकों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की

er68em.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के प्रत्येक प्रखंड में तिथिवार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मानवता के हित में आगे बढ़कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में योगदान दें।

आगामी रक्तदान शिविर जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथियाँ निम्नलिखित हैं: 8 अक्टूबर 2025 - कामडारा, 9 अक्टूबर 2025 - जारी, 11 अक्टूबर 2025 - सदर प्रखंड गुमला, 13 अक्टूबर 2025 - भरनो, 14 अक्टूबर 2025 - विशुनपुर, 15 अक्टूबर 2025 - पालकोट, 16 अक्टूबर 2025 - सिसई, 17 अक्टूबर 2025 - चैनपुर, 18 अक्टूबर 2025 - रायडीह, 23 अक्टूबर 2025 - बसिया, 24 अक्टूबर 2025 - घाघरा, और 25 अक्टूबर 2025 - डुमरी।
उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि रक्तदाताओं के लिए भी फायदेमंद होता है। रक्तदान से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है, रक्तसंचार बेहतर होता है, हृदय स्वस्थ रहता है और सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वस्थ रहने पर बिना किसी संकोच के रक्तदान शिविर में भाग लें और समाज के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।
रक्तदान केवल जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक एकता और सहानुभूति की भावना का प्रसार भी होता है। किसी भी संकट या आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का फर्क बना सकती है। गुमला जिला प्रशासन ने सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। "रक्तदान महादान" है और इसके माध्यम से हम समाज की सेवा और मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिलेवासियों का सहयोग इस अभियान को सफल बना सकता है।

 

Tags - latest gumla News Gula news Updates latest gumla News Gumla News in hindi latest Gumla Updates latest Gumla news gumla updates in hindi Latest updates latest jharkhand News Jharkhand News updates Gumla updates in Hindi Gumla updates