logo

वायु सेना के जवान योगेश कुमार का शव गुजरात के भुज से पहुंचा हजारीबाग

habagh_1.jpeg

हजारीबाग 

पिछले दिनों वायु सेना के जवान योगेश कुमार का निधन गुजरात के भुज में हो गया था। उनका शव आज हजारीबाग पहुंचा। बता दें कि योगेश की आयु मात्र 23 साल थी। उनका पैतृक आवास सदर प्रखंड के मेरू में है। योगेश के पिता का नाम रामजीत महतो है। योगेश गुजरात के भुज में पदस्थापित थे। शनिवार को जब योगेश का पार्थिव शरीर हजारीबाग मेडकिल कॉलेज पहुंचा, तो उनके परिजनों के साथ आम लोगों की भी भीड़ लग गयी। यहां से उनके शव को उनके आवास मेरू पहुंचाया गया। इसके लिए वाहन की व्यवस्था मुक्ति सेवा संस्थान ने की। 

रैली की शक्ल में तब्दील हुई भीड़
मुक्ति सेवा संस्थान को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने वाहन उपलब्ध कराया है। मौके पर विधायक जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और योगेश को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हजारीबाग से तिरंगे में लिपटे हुए योगेश के शव को मेरू भेजा गया। इस मौके पर शहीद अमर रहे के नारे लगे और भीड़ देखते-देखते एक रैली में बदल गयी। मिली खबर के मुताबिक अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। शहीद के परिजनों में मातम का माहौल है।