logo

हादसा : पलामू में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत...6 लोग घायल

jjoio.jpg

पलामूः
पालामू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा मंगलवार सुबह चार बजे के आस पास की है। जब सतबरवा सोनू लाईन होटल के पास एक बोलेरो ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग हादसे में घायल हो गए जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का ईलाज नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में हो रहा है।


तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे लोग
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश राय घटनास्थल पर पहुंचे। सारे घायलों को अस्पताल ले जाया गया वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें के दुर्घटना का शिकार हुए लोग लातेहार के बरियातू से तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे तभी उनकी बोलेरो ने ट्रक में जाकर टक्कर मार दी।

 

लोगों ने लगाई घटनास्थल पर भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाया और आगे की कारवाई कि। मृतकों की पहचान सोना सिंह,जोगेश सिंह ,लोकनाथ के रूप में हुई है। वहीं घायलों का नाम महेंद्र सिंह ,दरबान सिंह, यदुवंशी, कृष्णा सिंह ,जनू सिंह बताया जा रहा है। सारे लोग सुआ मेदिनीनगर के रहने वाले थे।