logo

बोरियो विधायक ने किसानों को 50% अनुदान पर दिए गेहूं बीज, ऑफिस में स्टाफ नदारद मिलने पर DC को जांच के निर्देश

borio__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड में मंगलवार को प्रखंड परिसर में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण मुख्य अतिथि  बोरियो विधायक धनंजय सोरेन द्वारा बारी-बारी से सभी किसानों को गेहूं बीज का वितरण किया। वहीं लगभग बीस किसानों को पचास फीसदी अनुदान पर प्रति किसान को 40 किलोग्राम के पॉकेट गेहूं बीज का वितरण किया गया। 
धनंजय सोरेन ने इस दौरान कहा कि सरकार समय से पहले किसानों को गेहूं बीज उपलब्ध करा रही है, ताकि किसान समय पर खेतों में बीज बुवाई कर सके, इसके लिए सरकार किसानों को मौसम के अनुसार सभी प्रकार का बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार किसानों को हर संभव मदद कर रही है।बीज वितरण से किसानों के चहेरे पर खुशी देखी गई। 
धनंजय सोरेन के प्रखंड परिसर में पहुंचने के साथ सभी इस्टाफ रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, उन्होंने देखा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तीन ही स्टाफ मौजूद थे। बीडीओ व सीओ जिला मीटिंग के लिए गए हुए थे जिसके बाद प्रखंड सह अंचल में इस्टाफ कमी देखकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की।
विधायक ने लोगों से कहा कि दूर दराज आदिमजाति व्यक्ति पहाड़ों से चलकर प्रखंड परिसर पहुंचे है, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटकर जाना पड़ता है। वहीं विधायक उपायुक्त को दूरभाष पर इसकी जानकारी दिया, और कहा कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई किया जाय,ताकी आम जनता को तकलीफ नहीं हो।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update sahibganj news sahibganj khabar sahibganj update