logo

लिव-इन में रह रही 15 साल की लड़की को बॉयफ्रेंड ने मारकर लटकाया, ऐसे हुआ शक

सोसग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सुखदेवनगर थानाक्षेत्र के शांतिनगर महुआ टोली में एक किराए के घर में 15 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 15 वर्षीय इतवारी उर्फ पूजा के रूप में हुई। हत्या का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड मुकेश रजवाड़ पर लगा है। मुकेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। दोनों बिना शादी किए एक साथ किराये के मकान में रहते थे। आरोपी सिकिदरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रांची में रहकर वह मजदूर कर रहा था। पूजा भी मजदूरी करती थी। आरोपी के खिलाफ पूजा के भाई ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। 


रांची में मजदूरी करती थी पूजा 
पूजा के भाई मोतीलाल बेदिया ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रांची में रहकर मजदूरी का काम करती थी। वह कभी-कभी सिकिदरी में स्थित अपने घर आती थी लेकिन, पिछले 3 माह से वह घर नहीं आयी थी। 4 जनवरी को मुकेश रजवाड़ ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली है। 


गले में फंदे का निशान है
जब मोतीलाल रांची पहुंचा, तब उसने बहन के गले में फंदे का निशान देखा। इससे उसे शक हुआ कि आरोपी ने उसकी बहन की हत्या करने के बाद उसे फंदे से लटका दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।