logo

मांडर उपचुनाव : बंधु तिर्की की विरासत संभालेंगी शिल्पी नेहा तिर्की, होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

रांची:

पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व भी शिल्पी नेहा तिर्की के नाम पर सहमत है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा होने के बाद बंधु तिर्की की विधायकी चली गई। इसी वजह से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी डॉ. अरुण उरांव पर दांव लगा सकती है। गंगोत्री कुजूर का नाम भी चर्चा में है।