logo

Ranchi : साले पर गोली चलाने वाला जीजा चढ़ा पुलिस के हत्थे, CCTV फुटेज आई थी समाने 

रगरो.jpg

रांचीः 


अपने ही साले पर फायरिंग कर फरार चल रहे जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले एक शख्स ने एक युवक पर गोली चलाई थी, लेकिन युवक की किस्मत अच्छी थी कि उसे वह गोली नहीं लगी और वह मौके से भाग गया जिससे उसकी जान बच गयी। इस घटना के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आयी थी। आरोपी इमरान अंसारी ने अपने पत्नी से विवाद में अपने साले पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने उसे इटकी से गिरफ्तार किया है। 


यह दूसरी शादी है युवक की 
आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। हालांकि पुलिस को हथियार बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार हिंदपीढ़ी मोती मस्जिद के पास रहता है। आरोपी ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक माह पहले दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। उन बच्चों की देखभाल दूसरी पत्नी के जिम्मे है, जिसकी देखभाल वह नहीं करती है। इसलिए झगड़ा होता था। वह बिना बताए मायके आ गयी थी।  लेकिन ससुराल वाले उसके बारे में कुछ बता नहीं दे रहे थे।


साले पर चला दी थी गोली 
इसलिए वह घटना वाले दिन अपने ससुराल पहुंचा। पहले तो हंगामा किया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने कुछ जानाकारी नहीं दी तो उसने गुस्से में गन निकाली और साले पर फायर कर दिया। मामले में साले में बबन के बयान पर पुंदाग ओपी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।