logo

रांची : मेसरा में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

arrest7777777777.jpg

रांची
राजधानी में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मेसरा ओपी क्षेत्र के काजु बगान स्थित पावर स्टेशन के पास पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के धंधे का खुलासा किया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर मेसरा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में बनी टीम ने रात करीब 10 बजे काजु बगान के पास एक टीन शेड वाले कमरे को घेर लिया। वहां मौजूद तीन लोगों को पकड़ा गया, जो ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार सिंह (42 वर्ष), पिताम्बर महतो (27 वर्ष) और एतेशाम उर्फ सोनू (25 वर्ष) के रूप में हुई है।


पुलिस ने मौके से कुल 12.13 ग्राम ब्राउन शुगर, 3,900 रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ये लोग लंबे समय से इलाके में ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल थे।
मेसरा ओपी प्रभारी के आवेदन पर सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या-535/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111(3) BNS तथा 21(b)/22/25/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद नशे के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News