logo

जमीन करोबारी की निर्मम हत्या, कुछ साल पहले किया था लव मैरिज, पत्नी से हो रही पूछताछ  

RATU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रातू थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार शाही के रूप में हुई है। हत्या धारदार हथियार से की गई है। राजकुमार का शव मंगलवार की दोपहर उसके घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर रातू पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। मृतक की उम्र लगभग 42 साल  थी। मृतक की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 7 बजे अपने पति से बात कर खरीदारी करने के लिए मॉल चली गई थी। मंगलवार को दोपहर 2 बजे लौटी दरवाजा खोला तो देखा बिस्तर पर पति मृत लटके हैं। मृतक के चेहरे और गर्दन पर जख्म के निशान थे। इसके बाद सोनी ने घटना की जानकारी बगल में रहने वाले बड़े भाई त्रिशूल शाही को दी। हालांकि बड़ा भाई जब घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि राजकुमार मृत पड़ा है। इसके बाद भाई ने पुलिस को सूचना दी।


10 साल पहले किया था लव मैरिज 
पुलिस पत्नी पूछताछ कर रही है। राजकुमार चार भाईयों में सबसे छोटा था। मांडर प्रखंड के नारों का रहने वाला था। उसके दो भाई गांव में ही रहते हैं। जानकारी के मुताबिक राजकुमार ने लगभग 10 साल पहले सोनी से लव मैरिज किया था। उसके बाद से वह घर में नहीं रहता था। रातू में अपनी पत्नी के साथ किराए में रहता था। अभी कुछ साल पहले उसने गोविंदपुर में जमीन लेकर घर बनाया था। राजकुमार का एक बेटा भी है। राजकुमार मांडर और राजू थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार करता था। पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद उसकी बाद पत्नी सोनी ने अपने पुत्र के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। मुख्यालय 2 डीएसपी प्रवीण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की शव देखकर प्रतीत होता है कि घटना सोमवार के देर रात की है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT