logo

रांची में उभरती ताइक्वांडो खिलाड़ी ने फांसी लगाकर दी जान

ेपोन_29.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में एक ताइक्वांडो की खिलाड़ी ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार देर रात खेलगांव थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में खिलाड़ी का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर जेएसएसपीएस के अधिकारी और खेलगांव पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। 


दुमका की रहने वाली थी छात्रा 
मृतका की पहचान कल्पना कुमारी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से दुमका की रहने वाली थी। वह पिछले पांच सालों से  खेल गांव स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित हॉस्टल में रहकर ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रही थी। घटना की सूचना कल्पना के परिजनों को दे गई है। इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


राजस्थान नहीं जाना चाहती थी
खेलगांव हॉस्टल में सोमवार को 11 ताइक्वांडो खिलाड़ी थीं। इनमें से सात खिलाड़ियों का चयन राजस्थान में होनेवाली प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें कल्पना भी शामिल थी। इसके बावजूद वह राजस्थान नहीं गयी। 11 खिलाड़ियों में से जिन चार खिलाड़ियों का टीम में चयन नहीं हुआ था, उनमें से तीन खिलाड़ी अपने घर चली गयी थीं। हॉस्टल में कल्पना और एक अन्य खिलाड़ी ही रुकी थी। इनमें से कल्पना ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरी लड़की का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।