logo

मिथिलेश ठाकुर ने बजट को बताया किसान विरोधी, कहा- खेती, शिक्षा-स्वास्थ्य और युवाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं

mithelesh.jpg

रांची 
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने इस बजट में खेती, किसान, खाद्य सुरक्षा, मज़दूर और सिंचाई जैसे बुनियादी मुद्दों का ज़िक्र तक नहीं किया है। यह बजट पूरी तरह किसान-विरोधी और जनविरोधी है।
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बातें तो करती है, लेकिन युवाओं को AI में प्रशिक्षित करने, खेती में इसके इस्तेमाल और किसानों को होने वाले लाभ को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। इससे साफ है कि सरकार के पास न युवाओं के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप है और न ही कृषि को आधुनिक बनाने की कोई गंभीर योजना।


उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बजट में कटौती की गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। वहीं पर्यटन और खेलकूद जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में किसी तरह का दूरदर्शी विजन नजर नहीं आता।
मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह बजट सिर्फ खानापूर्ति का दस्तावेज़ बनकर रह गया है। केंद्र सरकार ने इस बजट के जरिए देशवासियों, खासकर झारखंड की जनता की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है।


 

Tags - Mithi।esh Thakur Mithi।esh Thakur News Mithi।esh Thakur News Update Mithi।esh Thakur Speech Mithi।esh Thakur।atest