logo

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रांची में चली गोली, 2 युवक घायल

GOLI10.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
इटकी थाना क्षेत्र मैं दो युवकों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों युवकों को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है क्योंकि कोई कह रहा है कि हर्ष फायरिंग में यह गोली लगी है। तो कुछ लोग कह रहे हैं कि टारगेट कर दोनों को गोली मारी गई है।


रिम्स में भर्ती कराया गया घायलों को 
इटकी थानेदार रजनी रंजन ने बताया कि मंडा पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम देर रात को शुरू हुआ और सुबह तक चल रहा था। सुबह 4:00 बजे की या घटना है उस वक्त लोग नाच गा रहे थे। तभी बीच भीड़ में गोली चलने की आवाज आई। गोलीबारी में रवि नायक और एक अन्य घायल हुआ है। दोनों के पैर में गोली लगी है। रांची के रिम्स में दोनों को भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक वह हथियार बरामद नहीं हुआ है जिससे गोली चली है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT