logo

कृषि विभाग के चौकीदार को गोलियों ने भूना, अपराधियों के रास्ते में बन रहा था कांटा

GOLI18.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साहिबगंज जिले के अनुमंडल कृषि विभाग के चौकीदार संतोष मोदी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। उसे 4 गोली लगी। चौकीदार अनुकंपा पर नौकरी में था। पहले उसके पिता चौकीदार थे।  उनकी मृत्यु हो जाने की वजह से संतोष को नौकरी मिली थी। 45 वर्षीय संतोष मोदी सहरसा का रहने वाला था। घटना के बारे में बताया जा है कि रात करीब 10.30 बजे संतोष सब्जी लेकर आ रहा था। तभी कृषि विभाग के ठीक सामने उसे गोली मारी गई और अपराधी भाग गए। घायल संतोष को जिता सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज करने के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर स्थानीय लोगों ने जिरवाबाड़ी पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस छानबीन में जुट चुकी है। आज चौकीदार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 


अब डर के माहौल में करना होगा काम 
जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि संतोष मोदी अपने अपने परिवार के साथ कृषि विभाग के कैंपस में रहता था। इसके दो बेटों ने कृषि विभाग के मुख्य गेट के पास चाय और नाश्ता का दुकान भी लगाया था। लेकिन अपराधियों ने 6 माह में दो बार चोरी भी की और दुकान को आग भी लगा दिया था। इधर कृषि विभाग के पदाधिकारियों के मन में दहशत बन गया है। यह कृषि विभाग शहर से थोड़ा हटके एकांत में है। जहां दो गुटों के बीच हमेशा विवाद होता है। अधिकारियों का कहना है कि संतोष मोदी बचपन से कृषि विभाग में रह चुका था। उसका सबसे अच्छा रिश्ता बन गया था। उसके रहने से सब लोगों में हिम्मत बनी हुई रहती थी।  देर रात तक भी दफ्तर में काम होते रहता था लेकिन इस घटना से अब डर सा बन गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N