द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले टुंडी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर–गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कमलपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मिश्रा ट्रेवल्स यात्री बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रेलर का केबिन अलग होकर नीचे गिर गया, जबकि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।.jpeg)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा।.jpg)
सूचना मिलने पर टुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर बिखरे मलबे को हटवाकर यातायात बहाल किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए गोविंदपुर–गिरिडीह मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी।