logo

कैबिनेट की बैठक समाप्त, पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 97 करोड़ की मंजूरी के साथ 27 अहम प्रस्ताव पारित

CAB9999.jpg

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में शिक्षा, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
बैठक में रांची स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 97 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण को स्वीकृति दी गई। यह फैसला राज्य में तकनीकी शिक्षा को सशक्त करने और युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सरकार का मानना है कि इस नए भवन के निर्माण से न केवल पॉलिटेक्निक संस्थान को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों का लाभ भी मिलेगा। कैबिनेट की इस बैठक में पारित अन्य प्रस्तावों की जानकारी जल्द सरकार द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। बताया जा रहा है कि इन फैसलों का सीधा असर राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुचारूता पर पड़ेगा।

आज हुई कैबिनेट बैठक में सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी घोषित करने के प्रस्ताव पर विचार के लिए मंत्रियों के एक समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) का गठन किया गया। यह समूह सारंडा के 575.9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगा। समूह की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार आगे का निर्णय लेगी। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News