रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होने वाली है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

कई फैसलों में लग सकती है मुहर
आज की बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। हो सकता है आज मुख्य रूप से भाषा विवाद को लेकर चर्चा हो सकती हैं । बैठक में कई प्रमुख एजेंडो पर फैसले लिए जा सकते हैं।