logo

कैबिनेट की मिलेगी मंजूरी, आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प

project1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अखिल भारतीय सेवा के झारखंड में पदस्थापित अधिकारियों के लिए अब न्यू पेंशन स्कीम या यूनिफाइड पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प मिलेगा। आज कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने पूर्व में न्यू पेंशन स्कीम लागू किया था। लेकिन भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसला किया है। साथ ही यह विकल्प दिया है कि कोई भी केंद्रीय कर्मी यूनिफाइड या न्यू पेंशन स्कीम में से एक चुन सकता है। केंद्र सरकार के इस फैसले को राज्य सरकार को अंगीकृत करना है। इसलिए कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। उसके बाद झारखंड में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को किसी एक पेंशन स्कीम को चुनने का विकल्प मिल जाएगा।


जानकारी के अनुसार आज की बैठक में लगभग तीन दर्जन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इनमें सड़क से जुड़ी कई योजनाओं व न्यायालयों द्वारा दिए गए आदेश से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसके अलावा आज की बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति पर भी निर्णय हो सकता है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के लगातार पिता शिबू सोरेन के इलाज के लिए दिल्ली में रहने के कारण काफी दिनों बाद कैबिनेट की बैठक हो रही है। इसलिए आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले की संभावना है। 1 अगस्त से मॉनसून सत्र शुरु होने पर भी फैसला हो सकता है। 

Tags - Jharkhand Cabinet IAS officers will get pension option Hemant Soren Cabinet meeting after a long time Jharkhand News