logo

रांची : तुपुदाना पुल में कार अनियंत्रित होकर गिरा, मासूम की मौत, 8 घायल

tupu.jpg

रांचीः 
रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक परिवार पिकनिक मना कर लौट रहा था उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम श्रेया बताया जा रहा है। वहीं 8 लोग घायल हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने  पुलिस की सहायता से नदी में फंसे लोगों को निकाला। सभी घायलों को नामकुम सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।


कार नदी में जा गिरी 
बताया जा रहा है कि रातु के रहने वाले चंदन चौबे अपने परिवार के साथ गुरुवार की सुबह दशम फॉल पिकनिक मनाने गये थे। रात में सभी लोग एक कार में बैठकर वापस लौट रहे थे तभी तुपुदाना के करकट्टा पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे गिर गई। कार में बैठे सभी लोग पानी में डूबने लगे। इस दौरान डूब रहे लोगों ने  बचाव के लिए आवाज लगाई, उस रास्ते से गुजर रहे एक साइकिल सवार ने उनकी आवाज सुनी और गांव के अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीण पहुंचे इसके बाद एक-एक कर सब को निकाला लेकिन बच्चे की मौत हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।