logo

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले केयर इंडिया CEO मनोज गोपाल कृष्ण

HEMANTSOREN14.jpg

रांची: 

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को केयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) मनोज गोपाल कृष्ण ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि  केयर इंडिया राज्य में विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रही है। 

निपुण भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है
मनोज गोपाल कृष्ण ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में निपुण भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी केयर इंडिया सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छुक है।

 

मुलाकात के दौरान कौन-कौन शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में केयर इंडिया को सरकार की ओर से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , सचिव राजेश कुमार शर्मा और केयर इंडिया की निधि देशमुख और डॉ गीता वर्मा मौजूद थी।