logo

झारखंड : महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुनवाई 28 जून को

why-after-13-years-mahendra-singh-dhoni-is-still-not-out.jpg

बेगूसराय:
इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगों के खिलाफ बेगूसराय की एक अदालत में मामला दर्ज करवाया गया है।  यह मामला बेगूसराय के एसके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार ने दर्ज करवाया है।  मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुपमा कुमारी के कोर्ट में दर्ज किया गया है। 


बिक्री के क्रम में कंपनी ने नहीं किया सहयोग

दरअसल यह मामला एक कृषि उर्वरक उत्पाद कंपनी से जुड़ा हुआ है। नीरज कुमार का कहना है कि उर्वरक उत्पाद कंपनी ने उनके कंपनी के साथ 30 लाख के अधिक के उत्पाद के लिए एक एग्रीमेंट उनके कंपनी के साथ किया था। बाद में माल की डिलीवरी भी की गई। नीरज कुमार निराला ने आरोप लगाया है कि उत्पाद की बिक्री के क्रम में कंपनी ने उन्हें सहयोग नहीं किया, जिससे कि अत्यधिक मात्रा में उर्वरक बच गया। हालांकि कंपनी ने उन्हें बचे उर्वरक का पैसा दिया था। उर्वरक उत्पाद कंपनी ने नीरज कुमार को 30 लाख का चेक दिया था। लेकिन नीरज कुमार का कहना है कि जब नीरज वो चेक लेकर बैंक पहुंचे तो वह बाउंस कर गया।


मामले की सुनवाई 28 जून को

नीरज कुमार का कहना है कि चेक बाउंस के बारे में लीगल नोटिस के द्वारा उर्वरक उत्पाद कंपनी को बताया गया था। कंपनी ने इसमें कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दिखाया। तब नीरज कुमार निराला ने कंपनी के सीईओ राजेश आर्य सहित कंपनी के सात अन्य पदाधिकारियों पर मामला दर्ज करवाया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस उर्वरक उत्पाद कंपनी का विज्ञापन किया था। अतः नीरज कुमार निराला ने धोनी पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुपमा कुमारी के कोर्ट में दर्ज किया गया है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख तय की है।