द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसके तहत
सीबीआई की एक टीम सोमवार सुबह खड़गपुर पहुंची। यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के कार्यालय से जांच की शुरुआत हो गई। बताया जा रहा है सीबीआई की टीम ने जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों को खड़गपुर बुलाया है। इसके तहत बालेश्वर, बहनागा बाजार और भुवनेश्वर रेलवे स्टेशनों के कुछ अधिकारियों को सोमवार को ही खड़गपुर आने को कहा गया था। इसके अलावा हादसे के चश्मदीद और कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों को भी सीबीआई ने जांच के लिए बुलाया है। ताकि, घटना के दिन वास्तव में क्या हुआ, इस बारे में उनके बयान दर्ज किए जा सके। बताया जा रहा है इसके बाद सीबीआई इस बात को देखेगी कि हादसा का कारण क्या था।

रविवार को रेल मंत्री ने कही थी सीबीआई जांच की बात
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार (2 जून) की शाम को हुए रेल हादसे की CBI जांच कराई जाएगी। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार की शाम बालासोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी। इससे पहले रविवार सुबह एक्सीडेंट साइट का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से एक्सीडेंट हुआ। जिम्मेदारों की पहचान भी कर ली गई है। इधर, सोमवार से सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के लिए गलती किसकी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N