logo

CEC ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

juknrt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। एयरपोर्ट परिसर के बाहर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका कार्यक्रम देवघर और दुमका के लिए निर्धारित है। पहले दिन वह देवघर में ही रहेंगे और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे। दूसरे दिन उनका दौरा दुमका होगा, जहां वे बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना करेंगे।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand CEC in Jharkhand Updates latest CEC in Jharkhand news CEC in Jharkhand News CEC in Jharkhand news Updates latest CEC in Jharkhand N