logo

केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा झारखंडियों के साथ भेदभाव किया : हेमंत सोरेन

hemant_single_photo.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर झारखंडियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चाहे वो हम झारखंडियों का 1 लाख 36 हज़ार करोड़ का बकाया हो या खेलो इंडिया के तहत मात्र 9 करोड़ की राशि। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा हम झारखंडियों के साथ भेद-भाव किया है।मेरे साथ उन्हें जो करना है वे कर लें, मुझे चाहे तो फिर जेल में डाल दें, पर झारखंड के ख़िलाफ़ भेदभाव अब बर्दाश्त नहीं।  इसी भेदभाव के ख़िलाफ़ और हम झारखंडियों के हक़ों और अधिकारों की रक्षा के लिए शुक्रवार को सभी ज़िला मुख्यालयों में आपका साथ चाहिए। आइये हम सब झारखंडी अपने अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करें।

Tags - हेमंत सोरेन झारखंडियों BJP Hemant Soren Jharkhandis discrimination