logo

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से मिला केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल

a1417.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में केंद्रीय सरना समिति (रांची) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त 2022 के दिन विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

 

विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन  भव्य रुप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल को विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ये लोग
मौके पर प्रतिनिधिमंडल में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की, विधिक सलाहकार किशोर लोहरा, सचिव नवनीत उरांव, महानगर अध्यक्ष रवि खलखो, संरक्षक राहुल उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।