मेदिनीनगर
पलामू जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों — इजहार खान, अफरोज़ अंसारी और मोबासिर अंसारी — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
घटना 19 अक्टूबर 2025 की है, जब चैनपुर बाजार निवासी हसन अली (28 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पुरानी आपसी रंजिश बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट और हथियार अधिनियम के तहत केस शामिल हैं।
एसपी रेशमा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड का पर्दाफाश पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार मेहनत कर आरोपियों को पकड़ा और मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।.
