रांची :
इंडियन आइडल के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखरते हुए टॉप 15 में सलेक्ट होने वाले शगुन को सम्मानित किया गया। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची की आर्ट एंड कल्चर सब कमेटी फिल्म, कला, संस्कृति और मेरी आवाज मेरी पहचान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चैंबर भवन में यह सम्मान दिया गया। समारोह में चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के द्वारा शॉल, मोमेंटो एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया है। इस बीच शगुन पाठक ने अपनी आवाज में कुछ नगमें पेश किए। जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में उपसमिति के चेयरमैन आनंद जालान, को-चेयरमैन राजीव प्रकाश चौधरी, सदस्य किशन अग्रवाल, महेंद्र जैन, शैलेंद्र सुमन, अजय कुमार, रमेश कुमार के अलावा बॉलीवुड के देवेश खान, शोएब रहमान, गायिका होरा, कुमार गहलोत, बुलंद अख्तर, आफताब आलम, शगुन के चाचा पंकज पाठक एवं मां रूप पाठक, साबिर हुसैन, नीलम, विवेक सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
