logo

चुनावी रुझानों पर चंपाई सोरेन का बयान- मोदी नेतृत्व में बंगाल विकास और सुशासन की राह पर बढ़ेगा

POLA.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की गिनती में भाजपा को मिल रही बढ़त पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जनादेश को जनता का स्पष्ट समर्थन बताते हुए भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट के माध्यम से दी। अपने पोस्ट में चंपाई सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन का उल्लेख करते हुए लिखा कि “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उन्होंने कहा कि आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक भाजपा का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने इसे सुशासन के मुद्दे पर जनता का समर्थन बताया और कहा कि केंद्र और अधिकतर राज्यों में भाजपा को मिला जनादेश अभूतपूर्व है।

बंगाल और असम के रुझानों पर खास टिप्पणी
चंपाई सोरेन ने अपने बयान में खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी रुझानों का उल्लेख करते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर सत्ता हासिल करने वालों की “उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बंगाल अब विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ेगा।

देशभर की जनता को दी शुभकामनाएं
उन्होंने अपने संदेश के अंत में पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु सहित पूरे देश की जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनता का यह समर्थन विकास और स्थिर शासन की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।

 

Tags - jharkhand politics champai soren election news bjp reaction west bengal election

Trending Now