logo

रांची : होटवार जेल में गूंज रही छठ गीत, 6 कैदियों ने किया इस बार व्रत

KARA.jpg

रांचीः 
रांची के बिरसा मुंडा कारा में इस बार छठ गीत की गूंज सुनाई दे रही है। इस बार जेल में 6 लोग छठ व्रत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6 महिलाएं और एक पुरुष इस बार जेल में छठ व्रत करने वाले हैं। जेल प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जेलर मो नसीम ने बताया है कि छठ व्रतियों को किसी तरह की समस्या ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। जेल प्रशासन की तरफ से ही सारा पूजन सामाग्री उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 6 लोग ही छठ कर रहे हैं लेकिन उनकी मदद बाकि सारे कैदी कर रहे हैं। परिसर में छठ के गीतों की गूंज सुनाई पड़ रही है।