logo

गुमला में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का आगमन, सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

jkhjkerhtjlety.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा उन्हें गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात कर जिलास्तरीय न्यायिक व्यवस्था के संचालन, वादों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यायालय परिसर में मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया और आवश्यकतानुसार सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से भी संवाद किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव और समस्याएँ साझा करते हुए बार भवन के मरम्मती कार्य की मांग रखी। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि विषय पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस बल तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Gumla news Updates latest Gumla news Gumla News updates Gumla updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News