logo

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, गबन करने वाले बरही के इंजीनियर पर होगी कानूनी कार्रवाई 

SCAM.jpg

रांची

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरही के भवन निर्माण कार्य में सरकारी राशि का गबन हुआ है। गबन का आरोप सुनील कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता पर लगा है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए अभियंता के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है। बता दें कि वादी डुमरीडीह कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के बयान के आधार पर अभियंता के खिलाफ बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभियंता पर 17 लाख से अधिक की राशि के गबन का आरोप है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वादी द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरही के भवन निर्माण कार्य मद में विभागीय तौर पर अग्रिम राशि देकर कार्य कराया जा रहा था। अभियुक्त के द्वारा एक करोड़ 27 लाख अग्रिम राशि ली गई थी। एक करोड़ 27 लाख अग्रिम के विरुद्ध एक करोड़ नौ लाख 84 हजार 837 सौ रुपये समायोजन किये जाने के पश्चात् शेष असमायोजित राशि 17,17,167 रूपये अभियुक्त के नाम पर अभी तक लंबित है। जो कि सरकारी राशि के गबन का मामला बनता है।

इसे भी पढे़ं- दो घंटे की वार्ता के बाद कुड़मी नेताओं ने समाप्त किया रेल रोको आंदोलन, 25 सितंबर को रांची में होगी अगली बैठक