logo

हरितालिका तीज पर पत्नी कल्पना के साथ मुख्यमंत्री हेमंत ने शेयर की तस्वीर, दंपतियों को दी शुभकामनाएं

ूाार.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पति की लंबी आयु के लिए सुहागन महिलाओं द्वारा की जा रही हरितालिका तीज व्रत की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामना दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि "हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों/माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपके जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान  सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियाँ बनी रहें। सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएं"