logo

ओडिशा रेल हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, भाजपा का कार्यक्रम स्थगित 

hemodi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
ओडिशा रेल हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत से हर किसी की मन व्यथित है। हादसे पर हर राज्य के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि "ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शां प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों व दुःख की यह विकट घड़ी सहन कर की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।" 

गृह मंत्री ने संवेदना व्यक्त की
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ओडिशा में हुए हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है।जेपी नेड्डा ने कहा कि बालासोर में हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है।
 


पीएम और राष्ट्रपति ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओडिशा में ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालेश्वर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है। मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N