logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वजह से गये हैं दिल्ली, पत्नी भी साथ

soren13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। जानकारी के मुताबिक वो अपनी मां रुपी सोरेन की इलाज के लिए गए हैं। उनकी मां दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल रुपी सोरेन लंबे समय से किडनी की मरीज हैं। 25 अक्टूबर को उन्हें भर्ती कराया गया था। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहले से ही दिल्ली में हैं। 25 अक्टूबर को वो अपनी सास रुपी सोरेन को रांची से इलाज के लिए दिल्ली लेकर आई थीं। मालूम हो कि 25 अक्टूबर की शाम रांची में सीएम हेमंत सोरेन की मां की रुपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद सीएम की पत्नी उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लेकर आई थीं।


शिबू सोरेन दिल्ली में हैं
बता दें कि रूपी सोरेन को पिछले दिनों रांची के निजी अस्पताल हिल व्यू में भर्ती कराया गया था। उनके पेंक्रियाज में इंफेक्शन था। दो दिन में वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अचानक फिर से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। उधर जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी तबीयत भी खराब है इसलिए वह भी दिल्ली में हैं। वहां वो आवास पर ही डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बता दें कि उनको सांस की तकलीफ होने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N