द फॉलोअप डेस्क, रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। यह 27 एवं 28 अक्टूबर को आयोजित है। ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिल कर उन्हें इस समारोह के लिए निमंत्रित किया। इस अवसर पर समिति से जुड़े सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा एवं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव उपस्थित रहे।
