logo

दिल्ली : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

amitcm.jpg

नई दिल्लीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी उनके आवास पर जा कर मुलाकात की।  हेमंत सोरेन विशेष विमान से दिल्ली गए हैं। झामुमो सूत्रों का कहना है कि झारखंड से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिसे गृह मंत्री को बताना है। संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर पार्ट अपना स्टैंड क्लियर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है लेकिन इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की सवाल पर उन्होंने कहा है कि सही समय आने पर आपको जानकारी मिल जाएगी।