द फॉलोअप डेस्क:
केंद्र सरकार का हमें सहयोग है लेकिन सहयोग हमें थोड़ा ज्यादा करने की जरूरत है। क्योंकि झारखंड कमजोर राज्य है। जाहिर सी बात है कि घर में भी जो बच्चा कमजोर होता है उसपर विशेष ध्यान दिया जाता है । केंद्र सरकार अभिभावक के रूप में है। इसलिए उन्हें चाहिए की झारखंड को ज्यादा सपोर्ट करे। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कहीं। दरअसल सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से पीएम आवास व अन्य योजनाओं को लेकर मुलाकात के बाद सीएम ने मुलाकात की जानकारी देते हुए ये बातें मीडिया को बताई। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उनके साथ मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहे।

सकारात्मक बातें हुई हैं
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे राज्य में भी ग्रामीण विकास विभाग है। संबंधित विभाग से ही सारी चर्चा हुई। कई सारे चीजों पर हमारी बात हुई। हमारे बीच बात सकारात्मक हुई है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को हर संभव मदद दी जाएगी। कई चीजों में राज्य को सहयोग मिला है। कई चीजों में मिलना बाकी है। हमारा राज्य थोड़ा अत्यंत पिछड़े राज्यों में से है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार को हर संभव मदद दी जाएगी।

राज्य में कई ऐसे गरीब जिनके पास आवास नहीं
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण विभाग है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा विभाग है। इसमें कई छोटे-बड़े कंपोनेंट्स होते हैं। जहां बहुत सारी चीजें नजर से चुक जाती है।इससे लेकर विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी संवाद करें ताकि कोई चीज हमारे नजर से छूटे नहीं। यहां आने का मुख्य मुद्दा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। क्योंकि पीएम का भी कहना है कि हर व्यक्ति को आवास मिले। कई गरीब लोग है जिनके पास घर नहीं है। ग्रामीण सड़को उन्होंने सपोर्ट भी किया है। पीएम का खुद का सपना है कि सबको आवास मिले।