logo

बोकारो : सीएम हेमंत सोरेन ने  जगरनाथ महतो के पिता स्व. नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज  में शामिल हुए 

cmhemant3331.jpg

बोकारो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं और मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी। विदित हो कि 21 अक्टूबर 2025 को स्व. नेमनारायण महतो का निधन हो गया था। उनके निधन से अलारगो क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ गई थी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News