logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अपने मामा के घर, मां रूपी और पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद 

HEMANT_MAMA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के कांगलाडीह गांव में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मामा के घर पहुंचे। यहां उनके मामा के बेटे के बच्चे का अन्नप्राशन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया। यह एक पारिवारिक आयोजन था, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और उनकी माता रुपी सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदारों से मिलकर हाल-चाल जाना और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कांगलाडीह गांव को छावनी में बदल दिया गया था। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 


 

Tags - Chief Minister Hemant Soren Saraikela Kangladih village Kalpana Soren Roopi Soren MLA Savita Mahato