logo

Ranchi : जेवियर कॉलेज बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, समुचित इलाज के दिये निर्देश

SIKKI.jpg

सिक्किम: 

रांची के संत जेवियर कॉलेज का बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि "अभी अभी इस बात की जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गैंगटोक ले जा रही एक बस गैंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।"  बताया जा रहा है कि सभी बीएड के छात्र हैं। घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। 


एयरलिफ्ट की तैयारी
एक और ट्वीट में सीएम ने लिख है कि "बच्चों को एअरलिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है फिलहाल स्थानीय मौसम खराब है इस कारण हम बच्चों को एअरलिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वही समुचित इलाज की व्यवस्था करवाई गई है"


22 छात्र हैं टूर पर 
बताया जा रहा है बस में 22 छात्र सवार थे। छात्र कॉलेज  की ओर से सिक्किम टूर पर गए हैं। रांची के 22 से अधिक छात्र गैंगटोक में बस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायलों में से कई को ताडोंग के नजदीकी केंद्रीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है।  हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 3 छात्रों की स्थिती गंभीर है।