logo

जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जामताड़ा दौरा, 300 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

cm_hemant_soren6.jpg

जामताड़ाः
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जामताड़ा दौरे पर रहेंगे। जामताड़ा को आज सीएम करोड़ो की योजना का सौगात देने वाले हैं। करीब 300 करोड़ की योजनाओं का आज मुख्यमंत्री उद्घाटन करने वाले हैं साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। 


 सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम 
मुख्यमंत्री के जामताड़ा दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। शनिवार की सुबह स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर लिया था। इस दौरान जामताड़ा सीओ मनोज कुमार भी मौजूद थे। सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम किये गये हैं।