logo

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज पलामू दौरा, करोड़ो की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

HASTA_CM7.jpg

रांचीः  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम 12:00 बजे पलामू पहुंच जाएंगे और करीब 3:30 बजे तक वहीं रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पलामू पुलिस स्टेडियम में किया जा रहा है। सीएम चियांकी हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। उनके साथ मंत्री जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।


करोड़ों की संपत्ति का वितरण 
जिला प्रशासन ने सीएम के पलामू आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की संपत्ति का वितरण किया जाना है। इस कार्यक्रम में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना. पेंशन समेत दर्जनों योजनाओं का लाभ दिया जाना है। सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर आधा दर्जन डीएसपी , 1 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।