logo

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत

drcm.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। करीब 12:15 मिनट पर राष्ट्रपति एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सांसद संजय सेठ, डीजीपी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। वहां से वह सीधा बिरसा चौक पहुचीं और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अब वह अलबर्ट एक्का चौक  के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके बाद 1.10 मिनट पर वह राजभवन पहुंचेगी। 4:00 बजे से लेकर 4:30 तक वह कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगी। 4:40 पर राजभवन से निकलेंगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT