logo

तीर्थ करने जाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

kalpana_hemant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीर्थ करने जाएंगे। वह तीन से चार दिनों की यात्रा पर तीर्थ करने उतराखंड जाएंगे। झारखंड सरकार ने उतराखंड सरकार से बातचीत कर मुख्यमंत्री के टूर प्रोग्राम को फाइनल किया जा रहा है। इसके लिए उतराखंड के अधिकारियों से बातचीत की गयी है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केदारनाथ की यात्रा करेंगे। उनके साथ कल्पना सोरेन भी जाएंगी। वहां सपत्नीक पूजा अर्चना करेंगे। मालूम हो कि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। उतराखंड सरकार और रुद्र प्रयाग जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का टूर प्रोग्राम फाइनल होते ही वह यहां से दिल्ली और फिर दिल्ली से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाएंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के कल गुरुवार को केदारनाथ के लिए यहां से दिल्ली जाने की पूरी संभावना है।


यहां मालूम हो कि 2024 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन लगातार तीर्थ स्थलों का दौरा कर रहे हैं। पूजा अर्चना कर रहे हैं। फरवरी में मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट में मां काली के दर्शन किये। दोनों ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। इससे पूर्व दिसंबर 2024 में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी। पत्नी संग पूरे विधि विधान के साथ बाबा महाकाल की पूजा की थी। दिसंबर में ही सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने तिरुपति की पावन धरती में विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी और श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके अलावा बाबा बैद्यनाथ धाम, मरांग बुरु, मणिटोला स्थित मां काली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर चुके हैं।

Tags - Hemant Soren Kalpana Soren Kedarnath Jharkhand Uttarakhand Rudra Prayag